परिजन पहले स्वयं ही आरोपी को तलाशते रहे। लेकिन जब वह नहीं मिला तो रात में 11 बजे के लगभग दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ धारा 376 आईपीसी एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रात में ही आरोपी की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला।
आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बच्ची के साथ चचेरे भाई ने ही दरिंदगी की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की। आरोपी आवारा किस्म का है। उसका पिता व भाई हरियाणा में रहते है। गांव में वह अकेले ही रहता था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि चौकी से महज तीन किलोमीटर दूर ही इस घटना को अंजाम दिया गया।
घटना के नौ घंटे बाद थाने पहुंचे परिजन
तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना शुक्रवार की दोपहर दो बजे के लगभग हुई। परिजनों को ढाई बजे घटना के बारे में पता चल गया था। परिजनों ने पुलिस और ग्रामीणों को जानकारी नहीं दी। परिजन घटना के नौ घंटे बाद रात्रि में 11 बजे के लगभग थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। यदि परिजन घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचना दे देते तो आरोपी पकड़ा जा सकता था।
स्कूल से घर तक सुरक्षित नहीं बेटियां
जिले में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। परिचित और गली मोहल्लों के लोग ही मासूमों तक को हवस का शिकार बना रहे हैं। स्कूल, बाजार से लेकर अन्य स्थलों पर भी बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हाल ही में रमाला में एक स्कूल के अंदर ही कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म किया गया था।
वहीं, पुलिस का कहना है कि अभिभावकों को भी सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि परिचित और परिवार से जुड़े लोग भी ऐसी घटनाओं में सामने आ रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।