फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर धमकी और...

Fri, 12 Feb 2021 01:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व पड़ोस में रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके आपत्तिजनक फोटो मोबाइल से खींच लिए। फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल कर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसने अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। आरोपी ने दो बार जबरन गर्भपात भी कराया। विरोध करने पर मारपीट की।

यह भी पढ़ें: खौफनाक था हादसा, तीन जिंदगियां खत्म, परिवारों पर टूटा गम का पहाड़, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फरवरी को आरोपी अपने परिवार के साथ घर आया। उसने 50 लाख रुपये और क्रेटा कार न देने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। नौ फरवरी को इस संबंध में एक शिकायती पत्र दिया था, लेकिन ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम रामअर्ज ने सीओ ब्रह्मपुरी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों की शामत, साढ़े तीन घंटे चली मुठभेड़, तीन को मारी गोली, देखिए तस्वीरें

इतना पैसा क्यों मांगा
एसपी क्राइम ने पीड़िता से पूछा कि शिकायती पत्र में 50 लाख रुपये और क्रेटा मांगने की बात लिखी गई है। क्या इतना पैसा है? इस पर युवती चुप्पी साध गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें