फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बदमाशों ने होटल संचालक से बाइक और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विरोध करने पर मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर होटल संचालक के साथ मारपीट कर गंभीर रुप से घायल किया। बदमाश नगदी और बाइक लूट ले गए। होटल संचालक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गंगा ग्रीन सिटी निवासी तनिष कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता देवेंद्र कुमार सेना से सेवानिवृत हैं और हस्तिनापुर रोड स्थित गोशाला के सामने होटल चलाते हैं। बुधवार रात 2 बजे जब वे होटल को बंद तक रहे थे, तो उसी समय बाइक पर सवार तीन अज्ञात होटल पर आकर रुके। आते ही आरोपियों ने पिता पर जान से मारने की नीयत से लोहे की राड से सिर पर वार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके पिता को गंभीर घायल करने के बाद गल्ले में रखे लगभग चार हजार रुपये और बाइक लूटकर फरार हो गए। सुबह सात बजे होटल पर जाकर देखा तो पाया कि पिता खून से लथपथ बेहोश पडे़ हुए थे। हालत गंभीर होने पर उनको तुरंत ही मेरठ भर्ती कराया और डायल 112 पर सूचना दी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है, ताकि हमलावरों का पता चल सके।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें