फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर पटरी किनारे युवक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, भलसोना के जंगल में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के भलसोना गांव के जंगल में गंगनहर पटरी के पास एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को आरोपी मौके पर ही फेंककर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी भिजवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह किसान खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने गंगनहर पटरी किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सरधना पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजने के साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें