फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शौक पूरा करने के लिए बदमाशों ने की थी एनआरआई की मां से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाशों को, तमंचा व लूट का सामान बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एनआरआई अमित व अनुज की मां मंजू गोयल से पर्स लूटने वाले तीन बदमाशों को कंकरखेड़ा पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शौक पूरा करने के लिए लूट की थी। पुलिस के अनुसार उनको नशा करने के लिए पैसे की जरूरत थी।
सीओ दौराला शिव ठाकुर के अनुसार, आरोपियों की पहचान पल्लवपुरम के श्याम वाटिका निवासी विशाल चौधरी व गायत्री पुरम निवासी मुकुल चौहान उर्फ मच्छर और जटौली निवासी गौरव के रूप में हुई। पुलिस को उनके पास से एक तमंचा, कारतूस व लूट का पर्स बरामद हुआ।
विज्ञापन


श्रद्धापुरी निवासी मंजू गोयल ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति अमरनाथ रिटायर्ड बैंक मैनेजर है। उनके बेटे अमित व अनुज कनाडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में है। वहीं बेटी अंजली भी अपने पति के साथ कनाडा में ही रहती है। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार दोपहर पति के साथ दांतों के चिकित्सक के पास जा रही थी। उन्होंने अपना पर्स हाथ में ले रखा था। दोनों खिर्वा रोड स्थित राधा रानी मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाश पीछे से आए और पर्स लूटकर ले गए थे। पर्स में करीब 7 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि रविवार को पुलिस दांतल रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने तमंचे से फायर किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त बदमाशों को पकड़ लिया। लूट का सामान भी आरोपियों के पास बरामद हो गया है। सीओ दौराला ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें