यूपी में बदमाशों का कहर देखने को मिला। बदमाशों ने बारात को निशाना बनाया। उन्होंने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर ज्वैलरी नकदी और सजी हुई कार लूट ले गए।
दौराला में एनएच-58 हाईवे पर शुक्रवार रात बदमाशों ने कोहराम मचा दिया। बदमाशों ने गाजियाबाद से जा रही एक बारात को निशाना बनाया। बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान कार में बैठी दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी।
कार में बैठे दो साल के बच्चे, दूल्हे समेत पांच लोगों को बदमाशों ने बेहरमी से पीटा। वारदात की जानकारी लगने पर एसएसपी समेत पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंची। घायलों को मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया।
यह वारदात दौराला थानाक्षेत्र के मटौर गांव के पास शुक्रवार रात 11 बजे हुई है। मुजफ्फरनगर के मिमराना रोड निवासी साहवेज पुत्र शमशाद की बारात गाजियाबाद स्थित मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नाहल में हाजी फरमान के यहां गई थी।