बदमाशों द्वारा निकाले गए ट्रक के पहिए दिखाता हुआ पीड़ित ट्रक चालक
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में रविवार सुबह बदमाशों ने ईस्टन्र पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने एक दस टायरा ट्रक को निशाना बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रक चालक को बंधक बना लिया और मोबाइल व नकदी समेत ट्रक से तकरीबन आधा दर्जन टायर लेकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से चालक ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर फरीदाबाद निवासी कैलाश पुत्र मोतीलाल पानीपत से कंबल लेकर नागपुर जा रहा था। रविवार सुबह ढाई बजे जैसे ही खेकड़ा थानाक्षेत्र के रटौल अंडरपास पर पहुंचा हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोक लिया और बंधकर बनाकर मोबाइल व हजारों की नगदी लूट ली।
इसके बाद बदमाशों ने ट्रक से बैटरी व आधा दर्जन टायर निकाले और लेकर फरार हो गए। पीड़ित ट्रक चालक ने लोगों की मदद से पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।