उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बदमाशों ने खल व्यापारी के पल्लेदार से 90 रुपये लूट लिए। इसके विरोध में व्यापारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बड़ौत निवासी खल मंडी व्यापारी नितिन गुप्ता का पल्लेदार बावली गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को एक किसान ने व्यापारी के 90 हजार रुपये पल्लेदार को दिए थे। पल्लेदार रुपये लेकर बड़ौत आ रहा था। वहीं बावली रेलवे अंडरपास पास के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और नगदी लूट ली। पीड़ित ने पहले व्यापारी और इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।