फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मनचलों ने बाइक से टक्कर मारकर स्कूटी सवार युवती को गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी सवार युवती को रोकर बात करने का प्रयास किया। आरोपियों ने गुस्से में आकर युवती की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में युवती चोट लगने से घायल हो गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने चचेरी बहन के साथ स्कूटी से दवाई लेने के लिए खैरनगर जा रही थी। इसी बीच हापुड़ रोड से एक बाइक सवार दो आरोपियों ने उनकी स्कूटी के पीछे अपनी बाइक लगा दी।
आरोपियों ने युवती पर अश्लील टिपण्णी करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने युवती से जबरन बात करने की कोशिश की। लेकिन युवती ने आरोपियों की बात का कोई जवाब नहीं दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने तेज रफ्तार में आकर उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवती सड़क पर जा गिरी। आरोपी भी मौके पर गिर गए।
विज्ञापन

युवती ने शोर मचा दिया। युवती का शोर सुनकर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने आरोपियों को जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें