फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Murder: बदमाशों ने गोलियां बरसाकर मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या की, फायरिंग से दहला पूरा इलाका

Sat, 28 Jun 2025 08:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आरोपियों ने युवक के चेहरे और माथे पर गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसौरा गांव में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाकर मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के चेहरे और माथे पर गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रात में ही एसपी देहात और सीओ किठौर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जिसौरा निवासी 32 वर्षीय माहिर पुत्र तहसीम गांव में मेडिकल स्टोर चलाते थे। रात करीब 12 बजे मेडिकल स्टोर बंद कर माहिर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने रास्ता रोक लिया और माहिर के माथे पर गोली मार दी। दूसरी गोली भी चेहरे पर मारकर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक माहिर की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई।

एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, सीओ किठौर प्रमोद सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिवार से बातचीत की और शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस टीम को खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें