मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज शनिवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के विवि रोड उपकेंद्र क्षेत्र के उपासना पार्क में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सदर क्षेत्र के सर्कुलर रोड, चांदमारी, क्वार्टर जुबलीगंज, बांसवाली कोठी, शिवाजी कालोनी, औघड़नाथ मंदिर क्षेत्र में सुबह 9 से 12, डिफेंस एंक्लेव क्षेत्र में सुबह 7 से 10 बजे, सैनिक विहार में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और कंकरखेड़ा टाउन की त्रिलोकपुरी, सदन पुरी, नटेशपुरम, गुरु नानक बाजार, सुभाषपुरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हापुड़ रोड, आशियाना, इंद्रलोक, सीवेज पंप, फतेउल्लापुर रोड, अहमद नगर, आवास विकास, शास्त्रीनगर सेक्टर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, माधवपुरम सेक्टर 3 में दोपहर 12 से 3 बजे तक और नई बस्ती, लल्लापुर, शिव हरि मंदिर काॅलोनी, तेजपाल एंक्लेव, आरकेपुरम, चंद्रलोक रामलीला ग्राउंड आदि क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।