फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों के 12 नलकूपों पर बदमाशों का धावा, उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। सर्दी की दस्तक आरंभ होने के साथ ही क्षेत्र में चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। शनिवार रात गांव सोना में चोरों ने 12 किसानों के खेतों पर बने नलकूप में कुंबल और ताला तोड़कर कर केबल, स्टार्टर आदि चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सोना निवासी अंकित, राजेश्वर, आस मोहम्मद, जाहिद, खालिद, वीरपाल, जयराम, सूफी, आलमगीर, सदाकत, इस्तकार, समी, इंतजार आदि किसानों के नलकूपों पर शनिवार की रात चोरों ने वारदात की। किसानों के खेतों पर बने नलकूपों में कुंबल व ताला तोड़कर अंदर घुस गए और विद्युत केबल, स्टार्टर, ऑपरेटर आदि सामान चोरी कर ले गए।
रविवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो घटना का पता चला। आसपास के किसानों को जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में किसान एकत्रित हो गए और घटना पर रोष जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसानों से वारदात पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें