फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महंगे शौक के लिए नाबालिग छात्र बन गए लुटेरे

Sun, 03 May 2026 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के सरधना रोड पर 30 अप्रैल को ई-रिक्शा सवार युवती के साथ हुई मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं बल्कि 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले तीन नाबालिग छात्रों ने महज अपने शौक पूरे करने के लिए अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

गणपति विहार निवासी पीड़िता विशाखा तोमर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल को जब वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने नंगलाताशी चौकी के पास उनका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो शुरुआती सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नकाब पहने दिखे लेकिन शातिर बदमाशों की तरह भागने के प्रयास में उन्होंने कुछ दूरी पर चेहरे से नकाब हटा दिया। नाले के रास्ते भागते समय उनके चेहरे और बाइक का नंबर स्पष्ट हो गया जिसके आधार पर शनिवार को पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपी हाईवे स्थित एक गांव के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में किशोरों ने कुबूला कि वे अपनी विलासिता और महंगे शौक को पूरा करने के लिए पैसे चाहते थे जिसके चलते उन्होंने लूट की योजना बनाई। पुलिस ने उनके कब्जे से युवती का लूटा हुआ मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें