उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक कॉलोनी में नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दूसरे समुदाय के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। धर्म परिवर्तन कराकर जबरन उसे गोमांस भी खिलाया गया। हिंदू संगठनों के आक्रोश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगर की एक कॉलोनी में रहने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने कोतवाली पर तहरीर दी, जिसमें बताया कि तीन साल पहले कॉलोनी के दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मिलकर उसने टाइल्स पत्थर लगाने का कम शुरू किया था। उसकी नाबालिग बेटी को दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया, जो पहले से ही शादीशुदा था।
आरोप है कि उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी के साथियों ने भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसका गर्भपात कराने की कोशिश की गई। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
मामला हिंदू संगठनों के संज्ञान में आया तो उन्होंने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर ने शहजाद, बिलाल, फरमान, दोस्त समीर और हारून व इनकी मां गुलशफा, पिता हारून के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला समेत कई को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी एन. एस. सिरोही का कहना है कि इस मामले में नामजद सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी शहजाद के अलावा उसकी मां गुलफ्शां और पिता हारुन को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।