फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों से दरिंदगी: फोरेंसिक लैब ने लौटाई हैवान की डीवीआर व लैपटॉप, सामने आई पुलिस की लापरवाही

Sat, 11 May 2019 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस ने मौके से डीवीडी लैपटॉप भी बरामद किया है। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ मे हैवान विमल चंद के खिलाफ सुबूत जुटाने में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। कागजी कार्रवाई ठीक से नहीं होने के कारण फोरेंसिक लैब लखनऊ ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और लैपटॉप लौटा दिए हैं। पुलिस ने अधूरी कागजी कार्रवाई पुख्ता सुबूतों के साथ भेजी थी, जो कि वापस आ गई। 

 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार कोठी नंबर 162/6 में बच्चियों से दरिंदगी के मामले में मेडिकल पुलिस ने लापरवाही सामने आई है। 28 अप्रैल को हैवान विमल चंद की पोल खुली थी। घर के कैमरे खराब होने के बाद मकान मालिक विमल चंद ने कैमरों के लिए टेक्निशियन आशू को बुलाया था। जब आशू ने कैमरों की डीवीआर देखी तो पता चला कि मकान मालिक अपने घर में बच्चियों को बुलाकर दरिंदगी करता है। जिसके बाद हैवार की हकीकत खुलनी शुरू हुई।
विज्ञापन

3 of 7
गिरफ्तार आरोपी विमल चंद व टेक्निशियन आशू - फोटो : अमर उजाला
कैमरे ठीक करने के बाद आशू ने कैमरों की डीवीआर का रिकॉर्ड अलग से एक पेन ड्राइव में सेव कर लिया। आशू ने इस मामले में विमलचंद के घर पर एक पेन ड्राइव देते हुए कहा कि उसकी सारी करतूत उसके पास आ गई है। जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर मेसेज भी हुए। कैमरे ठीक करने के नाम पर आशू ने 80 हजार रुपये भी लिए।

 

4 of 7
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
जब विमलचंद को पता चला कि आशू के पास वीडियो फुटेज पहुंच गई और यह राज खुल सकता है तो विमलचंद ने अपने घर के सभी कैमरों को बंद करा दिया और एक सीक्रेट कैमरा अपने शयन कक्ष में लगा दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हैवान विमलचंद के घर से बरामद सीसीटीवी कैमरे की वीडियो, फोटो, डीवीआर और लैपटॉप लखनऊ की फोरेंसिक लैब में भेजे थे। पुलिस की कमजोर लिखापढ़ी के चलते फोरेंसिक लैब से कुछ सुबूत लौटा दिए। पुलिस का कहना कि कुछ त्रुटि रह गई थी। जिसको पूरा करने के बाद फिर से डीवीआर, लैपटॉप, हैवान और बच्चियों के कपड़ों को भेजा जाएगा।  
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी विमल चंद को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हैवान की रिमांड में देरी क्यों? 
तीन पीड़ित बच्चियों के 164 के बयान हो चुके हैं। हैवान की रिमांड अर्जी कोर्ट में डालने पर भी पुलिस देरी कर रही है। पुलिस कहती कि हैवान को जेल से बाहर निकालना एक मुसीबत है। कचहरी से थाने तक उसके साथ मारपीट होने का शक है। अभी लोगों में हैवान के प्रति आक्रोश है। थोड़ा देरी हो जाए तो हैवान को रिमांड पर लेकर ठीक से पूछताछ हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
कौन है फुटेज में दिखने वाला शख्स 
लोगों के जेहन में एक सवाल उठता कि सीसीटीवी कैमरे में हैवान और बच्चियों के बीच में बैठा शख्स कौन हो सकता है। इसको जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। लोगों का कहना कि हैवान के घर पर कौन लोग आते थे, इसकी जांच होनी बेहद जरूरी है। फुटेज में दो महिला भी हैं, जिनको पुलिस अभी ढूंढ नहीं पायी है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें