एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि एसओ खरखौदा को जांच के निर्देश दिए गए हैं। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। परिजनों ने किशोरी को गर्भवती बताया है। पूरे प्रकरण में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छात्र से कुकर्म, वीडियो वायरल
मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के एक छात्र से दो युवकों ने कुकर्म की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने शनिवार को दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पर छात्र के परिजनों ने थाने में हंगामा किया।
पुलिस ने छात्र की शिकायत पर आरोपी नदीम और आकिब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।