गंगा यात्रा में शामिल ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
गंगा यात्रा में शामिल होने हस्तिनापुर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अभी तक गंगा को दूषित करने की प्रक्रिया चलती रही। लेकिन हमने इसकी साफ सफाई का बीड़ा उठाया। अभी ये मात्र ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है।
बिजनौर से चलकर रामराज और फिर गणेशपुर, बहसूमा होते हुए हस्तिनापुर पहुंची गंगा यात्रा का हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ। रास्ते में कई स्थानों पर सैकड़ों लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से नमामि गंगे, हर हर गंगे का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर गंगा गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
यह भी पढ़ें: कुछ ऐसा रहा मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम, तस्वीरों के साथ सात स्लाइडों में पढ़िए पूरा भाषण
वहीं गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जहां से गंगा यात्रा की शुरुआत हो रही है। आज जो गंगा मईया के प्रति लोगों की आस्था प्रकट हो रही है, उससे तय है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का गंगा को साफ करने का सपना पूरा होगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/