ई-रिक्शा से भिजवाया जिला अस्पताल
मंत्री ने घायल युवक को तुरंत उपचार दिलाने के लिए ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भिजवाया। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों को घायल का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। घायल की पहचान कृष्णापुरी निवासी रजत शर्मा के रूप में हुई है।
लोगों से की मदद करने की अपील
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने में मदद करनी चाहिए, ताकि समय रहते उसका उपचार हो सके।