फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के बेटे ने मेजर के परिवार से की अभद्रता, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

Sun, 29 Apr 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में नेशनल हाइवे पर सहारनपुर निवासी प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के बेटे और उसके दोस्तों ने आर्मी के मेजर तथा उनके परिवार के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मेजर की भतीजी का हाथ मरोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गई। इतना ही नहीं मंत्री का बेटा और उसके दोस्त मेजर की कार की चॉबी निकालकर अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। मेजर ने एसएसपी को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित कराई, जिसको लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


वहीं खतौली पुलिस ने भंगेला चेक पोस्ट पर मंत्री के पुत्र की कार को पकड़ लिया और सभी को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर मंसूरपुर थाने में भाजपा और रालोद नेताओ का जमावड़ा लग गया। मंत्री को मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने मेजर से फोन पर खेद प्रकट किया। साथ ही मेजर के कहने पर मंत्री के पुत्र व उसके दोस्तों ने मेजर और उसके परिवार से क्षमा मांगी। इसके बाद मामला का पटाक्षेप हो गया। इस मामले को लेकर कई घंटे तक पुलिस में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 

मेरठ आर्मी के मेजर विक्रम सिंह त्यागी बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी दीप्ति, भाभी दीपा और 15 वर्षीय भतीजी ज्योत्सना को साथ लेकर इनोवा से मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने के लिए आए थे। शाम को मेजर परिवार के साथ मेरठ लौट रहे थे। हाइवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर मोड़ के पास पीछे से तेजी से आई फॉरच्यूनर कार सवारों ने मेजर की कार के आगे लगा दी। मेजर के कार रोकते ही फॉरच्यूनर कार से दो युवक नीचे उतरे। इन युवकों ने मेजर के साथ गालीगलौज करनी प्रारंभ कर दी। युवकों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए कार की अगली सीट पर बैठी मेजर की भतीजी का हाथ मरोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद युवक मेजर की कार की चॉबी निकालकर अपनी कार में बैठकर मेरठ की ओर निकल गए। मेजर ने पहले डायल 100  पर कॉल किया। इसके बाद एसएसपी को फोन करके घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें : मुजफ्फरनगर में पुलिस पर पथराव, हाथापाई कर युवक को छुड़ाया

विज्ञापन

मंत्री के बेटे की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनंत तिवारी ने वायरलेस सेट से खतौली पुलिस को कार सवारों को पकड़ने के निर्देश दिए। मेजर के साथ घटना को लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। खतौली पुलिस ने हाइवे पर भंगेला पुलिस चौकी के पास कार सवारों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि कार को सहारनपुर निवासी सूबे के आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी का बेटा लव चला रहा था। साथ में उसकी बीमार बहन और दो दोस्त हैं। मेजर मुजफ्फरनगर के रालोद नेता बॉबी त्यागी का रिश्तेदार हैं। मंत्री के पुत्र और रालोद नेता के रिश्तेदार मेजर के साथ हुई घटना को लेकर भाजपा और रालोद नेता मंसूरपुर थाने में एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह भी थाने में पहुंचे। इस घटना का पता मंत्री को पता चला तो उन्होंने इसमें अपनी पुत्र की गलती होना बताया। सीओ ने मंत्री से बातचीत की, मंत्री ने फोन पर मेजर से अपने पुत्र की ओर से की गई अभद्रता को लेकर खेद प्रकट किया। इसके बाद मेजर ने कहा कि अगर मंत्री का पुत्र थाने आकर उससे माफी मांग ले तो वे उसको माफ कर देंगे। पुलिस मंत्री के पुत्र और उसके दोनों दोस्तों को लेकर मंसूरपुर थाने में पहुंची। मंत्री के पुत्र व उसके दोस्तों ने मेजर व उसके परिवार से माफी मांगी, तब कहीं जाकर मामला का निस्तारण हो सका। थाने में कोई तहरीर नहीं गई। दोनों पक्षा का लिखित में समझौता हो गया।

उधर, एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि मंत्री का बेटा अपनी बीमार बहन को डॉक्टर को दिखाने के लिए नोएडा जा रहा था। मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर कार को साइड देने को लेकर मेजर से कहासुनी हुई। इसके बाद शाहपुर मोड़ पर मंत्री के बेटे ने मेजर की कार रुकवा कर अभद्रता की। बाद में मेजर से माफी मांगने पर इस मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें