फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का सम्मान किया

Sun, 31 May 2026 08:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुर के एक होटल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. सोमेंद्र तोमर के जनसेवा विकास कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का मजबूत एवं लोकप्रिय चेहरा बताया। उपस्थित लोगों ने उन्हें स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। समारोह का संचालन वीना विहान ने किया। इस दौरान अवसर पर धामपुर चीनी मिल के वाइस प्रेसिडेंट संजीव खाटियान, योगेंद्र कुसेड़ी, राजेश मोहन, पूर्व कैंट बोर्ड अध्यक्ष वीणा वाधवा, मदन पाल सिंह, पीयूष गुप्ता, सचिन जैन, रवि चौधरी, संजय गुप्ता, मनिंदर विहान, आयुष चपराना, नीटू, जातिन खरे, मंजू सेठी, सुनीता रस्तोगी, डॉ. रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें