फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहीद जवान के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे प्रभारी मंत्री और डीएम, एसपी

Sun, 21 Jul 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। श्रीनगर के स्वर्ण कोट में शहीद हुए जवान के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित थानाभवन, शामली विधायक ने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। रविवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बीबीपुर जलालाबाद निवासी रुपेंद्र तोमर श्रीनगर के स्वर्ण कोट में शुक्रवार की दोपहर को शहीद हो गया था। जिसका पार्थिव शरीर शनिवार की शाम तक गांव पहुंचना था, लेकिन अब रविवार को सुबह शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए भाजपा शामली जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, पूर्व कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, ऊन ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह सहित शहीद के घर पहुंचे। जिसमें परिजनों सहित शहीद के बड़े भाई शौकिंद्र को को सभी ने ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं ग्राम प्रधान पति सहित ग्रामीणों व क्षेत्र के मौजूद लोगों ने मेरठ-करनाल हाईवे के पटनी परतापुर से बीबीपुर जलालाबाद तक शहीद रुपेंद्र तोमर के नाम पर सड़क का चौड़ीकरण कर शहीद द्वार बनाने की मांग की। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक द्वारा अधिकारियों को प्रस्ताव कर जल्द कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। वहीं शहीद रुपेंद्र तोमर का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह गांव पहुंचेगा। जिसके बाद शहीद रुपेंद्र तोमर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई कर गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार से ही गांव में क्षेत्र के लोगों द्वारा परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद ने दुख जताया

झिंझाना। कैराना सांसद इकरा हसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीबीपुर जलालाबाद के जवान रूपेंद्र तोमर की शहादत पर कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं। बाहर होने के कारण घर पर नहीं पहुंचने पर दुख जाहिर करते हुए पोस्ट किया। यात्रा से वापस आकर परिवार से मिलूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें