फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल और अमित जैन के आवास पर सीबीआई का छापा, परिजनों से कई घंटे की पूछताछ

Tue, 01 Oct 2019 11:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीबीआई ने छापेमारी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में रेत खनन के अवैध पट्टे आवंटित किए जाने के मामले में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 11 जगहों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। सहारनपुर में पट्टों के आवंटन के मामले में नई प्राथमिकी दर्ज की है, जिसके बाद यह छापेमारी हो रही है।

विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने रेत खनन के पट्टों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामसे में सहारनपुर, देहरादून और लखनऊ समेत करीब 11 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। 

सहारनपुर में सीबीआई की टीम ने पूर्व बसपा एमएलसी व खनन माफिया इकबाल के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इसके अलावा उनके मिर्जापुर स्थित आवास पर सीबीआई की टीम मौजूद है। मिर्जापुर आवास पर सीबीआई टीम की दो गाड़ी पहुंची हैं। वहीं, लखनऊ और उत्तराखंड के देहरादून में भी छापेमारी हुई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मिर्जापुर आवास पर पूर्व एमएलसी इकबाल से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्लोकल यूनिवर्सिटी के लिए मनमाने ढंग से सभी मानकों को ताक पर रखकर जबरन जमीन खरीदने और खनन को लेकर छापेमारी की गई है। 
 

सीबीआई के अधिकारियों ने कई घंटे तक की पूछताछ

सीबीआई ने छापेमारी की - फोटो : अमर उजाला
पूर्व एमएलसी एवं खनन कारोबारी हाजी इकबाल पर सीबीआई का शिकंजा कस गया है। सीबीआई की टीम ने मिर्जापुर स्थित हाजी इकबाल के आवास के अलावा भाई एमएलसी महमूद अली, बहनोई दिलशाद एवं मुंशी नसीम के आवासों पर भी छापा मारा। सीबीआई के अधिकारियों ने कई घंटे तक सभी से पूछताछ की। 

मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे सीबीआई की टीमें तीन गाड़ियों से मिर्जापुर स्थित पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के आवास पर पहुंची और आवास के अंदर व बाहर आने-जाने वालों को रोक दिया। दरवाजा बंद कर सीबीआई की टीम ने हाजी इकबाल के परिजनों से पूछताछ शुरू की। 

बताया जा रहा है कि कुछ दस्तावेज भी टीम ने अपने कब्जे में लिए। आवास पर हाजी इकबाल का छोटा बेटा आलीशान और उनका मुंशी नसीम मिला। टीम ने दोनों से काफी देर तक पूछताछ की। हाजी इकबाल के आवास से एक टीम मुंशी नसीम के आवास पर पहुंची और वहां भी छानबीन की।

पूर्व बसपा एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम ने हाजी मोहम्मद इकबाल के बहनोई दिलशाद के आवास पर छापा मारा और जरूरी दस्तावेज तलाश किए। सीबीआई ने दिलशाद से भी काफी देर पूछताछ की। बाद में सीबीआई टीम ने पूर्व एमएलसी के भाई एमएलसी महमूद अली के आवास पर छापामारी की। यहां भी काफी देर तक जरूरी दस्तावेजों के लिए सीबीआई टीम ने सर्च अभियान किया। अपने आवास पर मौजूद एमएलसी महमूद अली से सीबीआई ने घंटों पूछताछ की। दोपहर करीब 12 बजे तक तीन घंटे की जांच पड़ताल के बाद सीबीआई टीम लौट गई। 

वहीं बताया जा रहा है कि पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ मुखौटा कंपनियों और खनन से जुड़े कई गंभीर मामले चल रहे हैं, जिनकी विभिन्न एजेंसियां जांच कर रही है। इसी के तहत सीबीआई ने छापा मारा है। 11 जुलाई 2019 को भी सीबीआई ने बसपा सरकार में बेची गई सरकारी चीनी मिलों के मामले में पूर्व एमएलसी के मिर्जापुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन

अमित जैन के आवास पर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
हाजी इकबाल के नजदीकी अमित जैन के यहां भी पहुंची सीबीआई
हाजी इकबाल के नजदीकी और कारोबार में साझीदार चिलकाना रोड निवासी अमित जैन दादू के यहां दिल्ली हेड क्वार्टर लोघी रोड से आई टीम ने छापा मारा। सुबह लगभग आठ बजे ही टीम अमित जैन के घर पहुंच गई थी। टीम ने अमित जैन के परिजनों से भी काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद टीम मिर्जापुर के लिए रवाना हो गई। 

सिर्फ पुलिस मांगी गई थी
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मंडी कोतवाली और मिर्जापुर थाना से सीबीआई की टीम ने पुलिसकर्मी मांगे थे। जो उन्हें दे दिए गए थे। सीबीआई ने काफी देर तक पूछताछ की है। जो सीबीआई के अधिकारियों ने गोपनीय रखी है। इस बारे में किसी को भी नहीं बताया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें