फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए मिल कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
मिल में ठेका प्रथा के कर्मचारी मिल अधिकारियों से वार्ता करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना शुगर मिल में ठेके पर काम करने वाले टोकन कर्मचारी दो घंटे हड़ताल पर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना शुगर मिल में ठेके पर काम करने वाले टोकन कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाए जाने आदि की मांगों के लिए काम बंद कर दो घंटे तक हड़ताल पर रहे। मिल के वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान के आश्वासन पर कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे। वहीं, कर्मचारियों के काम बंद करने से मिल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई।
मवाना शुगर मिल में गन्ना लदे वाहनों को टोकन देने का काम करने वाले कर्मचारी ठेका प्रथा के तहत कार्य करते हैं। इन कर्मचारियों की संख्या 50 के आसपास है। मंगलवार को अपराह्न 1:30 बजे अपनी विभिन्न मांगों के लिए काम बंद कर मिल परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय से कम मानदेय दिया जा रहा है। उनको काम करते हुए 25 वर्ष हो चुके हैं लेकिन उनको स्थायी नहीं किया जा रहा है। बीते महीने की अपेक्षा इस बार वेतन एक हजार रुपये कम आया है। उनको यह भी नहीं बताया जाता कि ठेकेदार कौन है। इन सभी मांगों को लेकर लगभग दो घंटे तक धरना चला। धरने की सूचना पर मिल के वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने मांगों व समस्याएं लिखित में देने के लिए कहा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया और कर्मचारी काम पर लौट गए। धरना देने वालों में सचिन, अजय कुमार, शिव नारायण, सुबोध कुमार, राम कुमार, संजीव कुमार, दिनेश, रविंद्र, सत्यप्रकाश, सतबीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग दो घंटे चले कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के चलते गन्ना लदे वाहनों की तौल बंद हो गई। इससे मिल रोड पर गन्ना लदे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे जाम के हालात पैदा हो गए। तौल शुरु होने के बाद हालात सामान्य हुए।

मिल में ठेका प्रथा के कर्मचारी मिल अधिकारियों से वार्ता करते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें