ए एस इंटर कालेज में प्रीबोर्ड परीक्षा देती छात्राएं। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। एएस इंटर काॅलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में एक साथ पहली बार कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं की प्री बोर्ड परीक्षा प्रारंभ कराई गई। परीक्षा में हाईस्कूल में 477 छात्र-छात्राओं में से 29 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे और इंटर में 609 छात्र-छात्राओं में से 38 अनुपस्थित रहे। प्रश्न पत्र यूपी बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र का ही एक हिस्सा था। पहली बार बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर सीसीटीवी की निगरानी में 32 कक्षों में प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की सुचिता पूर्ण नकल विहीन परीक्षा आयोजित करने के लिए नोडल अधिकारी निपेंद्र कुमार भटनागर, नोडल अधिकारी कृष्ण चंद्र, नोडल अधिकारी कोऑर्डिनेटर अंजु सिंह और नोडल अधिकारी विभा जैन को नियुक्त किया गया। परीक्षा कक्षा में छात्र-छात्राओं को सवा तीन घंटे बैठना अनिवार्य है।