फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों के बीच पहुंचे मिल अधिकारी, दो दिन का समय मांगा

विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन द्वारा नंगालामल मिल गेट पर धरना दिया जाता हुआ। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
मुंडाली। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं का किसानों की मांगों को लेकर नंगलामल मिल के गेट पर सातवें दिन भी धरना जारी रहा। धरनारत किसानों ने 24 सूत्रीय मांगों को मिल प्रशासन के सामने रखा। मिल प्रशासन ने दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

नंगलामल शुगर मिल में किसान मजदूर संगठन के युवा जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर एवं महानगर अध्यक्ष विजय राघव के नेतृत्व में सातवें दिन भी धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर ने बताया कि सातवें दिन मिल प्रशासन के अधिकारी आए। किसानों ने उनके सामने 24 सूत्रीय मांगें रखी। मिल प्रशासन ने मांगों पर विचार करने के लिए दो दिन का समय मांगा है। धरनारत किसानों ने कहा कि 24 अक्तूबर की पंचायत के लिए गांवों में जनसंपर्क व पैदल यात्रा की जा रही है। किसानों में आंदोलन के प्रति जोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें