फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को होटलों पर छापामारी

Mon, 19 Sep 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
रात में चेकिंग करते पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी हमले को देखते हुए रविवार रात शहर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। एसपी सिटी और सीओ के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों ने होटलों पर छापामारी की। एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए थाना प्रभारियों और सीओ को देर रात तक चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


देर रात एसपी सिटी ओपी सिंह ने पुलिस के साथ पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा बाईपास, परतापुर तिराहे के अलावा शहर में भैसाली बस अड्डे पर चेकिंग की। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्रपाल सिंह, एसओ लालकुर्ती मिथलेश उपाध्याय और रेलवे रोड इंस्पेक्टर ने भैसाली बस अड्डा, दिल्ली रोड और आबूलेन स्थित होटल व रेस्टोरेंट के अलावा सिटी और कैंट स्टेशन पर पहुंचकर चेकिंग की। 

बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। होटलों और रेस्टोरेंट में अचानक से पुलिस की छापामारी से अफरातफरी मच गई। पुलिस अफसरों ने होटलों या आरामघरों में बिना आईडी किसी भी व्यक्ति को कमरा देने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा एनएच-58 पर परतापुर क्षेत्र में मोहिउ्दीनपुर चेकपोस्ट और दौराला चेक पोस्ट पर बैरियर लगाकर बाहरी जिलों से आ रहे वाहनों की चेकिंग की गई। हापुड़ रोड, गढ़ रोड और अन्य बाहरी स्थानों पर भी चेकिंग की गई। सीओ सिविल लाइन वीके सिरोही ने मेडिकल और नौचंदी पुलिस के साथ शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में होटलों में छापामारी की। सीओ ब्रह्मपुरी ने परतापुर और ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ अलग-अलग होटलों में छापामारी की। 
विज्ञापन


बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी: 
कश्मीर में आतंकी हमले के बाद रविवार सुबह भी अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई थी। रात में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी पुलिस तैनात कर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की गई। मॉल और सिनेमाघरों में भी चेकिंग की गई है। कैंट इलाके में भी पीसीआर और अन्य पुलिस टीमों को लगाया गया है।
कोट
पूरे जिले में देर रात एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, होटल व मॉल में भी चेकिंग कराई गई। सभी एसओ और सीओ आधी रात तक चेकिंग करेंगे।- जे. रविंदर गौड, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें