फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रविवार को भी सुबह छह बजे से दौड़ेंगी मेट्रो और नमो भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिचालन का एक सप्ताह पूरा मेरठ। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत के विस्तार और मेरठ मेट्रो के परिचालन का एक सप्ताह रविवार को पूरा हो रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रविवार को भी नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह सुबह 6 बजे से ही शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


इससे पहले जब नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक संचालित हो रही थी तब रविवार के दिन ट्रेन चलने का समय सुबह 8 बजे तय था। लेकिन अब मेरठ के भीतर मेट्रो सेवा और दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी के विस्तार को देखते हुए रविवार के समय को भी वर्किंग डेज (सोमवार से शनिवार) की तरह सुबह 6 बजे कर दिया गया है। ऐसे में रविवार को भी यात्री सुबह 6 बजे ही अपनी ट्रेन पकड़ सकेंगे। इससे उन लोगों को विशेष राहत मिलेगी जो रविवार की सुबह काम या परीक्षाओं के लिए जल्दी घर से निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें