मेरठ। कोर ऑफ सिग्नल्स के 116वें स्थापना दिवस के अवसर पर सहंसर को शानदार डेयरडेविल प्रदर्शन साहस, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को प्रदर्शित करती मोटरसाइकिल रैली का सफल समापन 2 आर्मी हेडक्वार्टर सिग्नल रेजिमेंट मेरठ छावनी में हुआ। यह रैली प्रतिभागी राइडर्स के धैर्य, दृढ़ संकल्प और संचालनात्मक उत्कृष्टता का प्रतीक बनी। उन्होंने विभिन्न और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
अंतिम फ्लैग-इन समारोह का संचालन सिग्नल रेजिमेंट के ऑफिसर इन चीफ एवं कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विवेक डोगरा ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डेयरडेविल राइडर्स द्वारा प्रस्तुत एक रोमांचक प्रदर्शन रहा, जिसने अपनी अद्वितीय कौशल, संतुलन और सटीकता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रदर्शन ने साहस और जुनून के उत्कृष्ट समन्वय को दर्शाया। यह आयोजन उच्च स्तर पर सम्पन्न हुआ, जो कोर ऑफ सिग्नल्स और भारतीय सेना के व्यावसायिकता, समर्पण और अदम्य साहस की भावना को प्रदर्शित करता है।