फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंदू सम्मेलनों में दिया सामाजिक समरसता का संदेश

विज्ञापन
मोदीपुरम - हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग।
विज्ञापन
पश्चिम क्षेत्र मेरठ में चार अलग अलग स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलनों में राष्ट्रचेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का प्रभावशाली मंच तैयार किया गया। इनमें पल्लवपुरम फेज-1 के सप्त ऋषि पार्क में हुआ मुख्य सम्मेलन क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के साथ सफल रहा।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता विहिप केंद्रीय संयुक्त मंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, गोवा मुक्ति आंदोलन, राम मंदिर अभियान और कोरोना महामारी के दौरान प्राणों की परवाह किए बिना योगदान का उल्लेख किया। उधर, रोहटा रोड रोहटा रोड स्थित गोल्ड कास्ट कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में मनीष स्वामी, राकेश गिरी,सचिव अरविंद कुमार, तुषार शर्मा रहे। उधर, रोहटा रोड की सरस्वती विहार बस्ती में आयोजित सम्मेलन में संत रामानुज दास जी महाराज और संत योग साधना नंद ने सनातन संस्कृति पर ओजस्वी विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता सह-विभाग प्रचारक श्री नमन जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अलंकार नागर और संचालन विशंबर ने किया।
कंकरखेड़ा के किसान कन्या इंटर कॉलेज में देवी कला धाम के महामंडलेश्वर एवं विश्व हिंदू महासंघ बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य कृष्ण विश्रुतपाणी मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आचार्य ने प्रेरणादायक कथा के माध्यम से समाज को जागृत रहने का संदेश दिया। हिंदू समाज को निरर्थक आलोचना से ऊपर उठकर धर्म-राष्ट्रहित में कार्यरत लोगों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। संचालन राजेंद्र भारतवासी ने किया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिवपुरम मोहकमपुर के एसबीएस पब्लिक स्कूल में विभाग प्रचार प्रमुख पंकज जी का उद्बोधन प्रमुख रहा। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें