फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों से मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिवांगी संगीत महाविद्यालय में बुधवार को मासिक बैठक नवांकुर का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के बाल, किशोर वर्ग एवं युवा वर्ग के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय गायन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शुभारंभ संस्थान अध्यक्ष राजेश शर्मा और निदेशिका ऋचा शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कथक के अंतर्गत तीन ताल की प्रस्तुति श्रव्या, अनाया, शरनया एवं नव्या द्वारा दी गई। भजन मुकुट पर वारी जाऊं नागर नंदा कि स्वरबद्ध प्रस्तुति परिधि, वेदिका ,आध्या पवार,आरना, वेदिका जैन द्वारा दी गई। कथक नृत्य की एकल प्रस्तुति दिव्यांशी सिंह द्वारा दी गई, जिसके अंतर्गत झपताल एवं राग भैरवी में निमित्त ख्याल माता काली काली तू कल्याणी की भावपूर्ण प्रस्तुति द्वारा उन्होंने समस्त उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति के अंतर्गत राजस्थानी लोक नृत्य चूड़ी चमके की सुंदर प्रस्तुति द्वारा संस्थान की नन्हीं कालिकाओं आराध्या रस्तोगी, गौरांशी पवार ,नव्या भारद्वाज, मीरा, अनैता सोमानी और मायरा ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें