कार्रवाई के दौरान ढोल बजाकर नोटिस चस्पा किया गया है। एसपी कैंट सूरज राय सार्वजनिक रूप से आदेश पढ़कर सुनाया। न्यायालाय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। इस दौरान क्षेत्र में क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मेरठ के सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल की पुलिस ने आठ करोड़ रुपये की संपति जब्त करने की कार्रवाई की है। वहीं क्षेत्र में भारी पुलिस-फोर्स देखकर सोतीगंज में कबाड़ियो में अफरा-तफरी मची रही। इससे पहले भी पुलिस ने इकबाल की दस करोड़ रुपये संपति की कुर्की करने कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने पुलिस ने हाजी इकबाल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी, पटेल नगर थाना देहलीगेट के सोतीगंज रविंद्रपुरी मे बने गोदाम व मकान वाहनों के स्पेयर पार्ट की वीडियोग्राफी करते हुए कुर्की की कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान ढोल बजाकर नोटिस चस्पा किया है। एसपी कैंट सूरज राय सार्वजनिक रूप से आदेश पढ़कर सुनाया। न्यायालाय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। इस दौरान क्षेत्र में क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान सोतीगंज में कबाड़ी क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई।