चुनाव प्रचार के अंतिम दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बिजनौर पहुंचेंगे और नूरपुर विधानसभा के राजा के ताजपुर और नजीबाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वह इस चुुनाव में दूसरी बार बिजनौर आ रहे हैं, जबकि सीएम योगी भी तीन बार आ चुके हैं।
आज शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 12:30 बजे नूरपुर विधानसभा के राजा का ताजपुर में पहुंचेंगे। जीएनपी कॉलेज में हेलीपैड बनाया गया है। ताजपुर के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां नूरपुर से भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह के लिए मतदान की अपील करेंगे।
इसके बाद उनका कार्यक्रम नजीबाबाद विधानसभा में है। 1:30 बजे साहू जैन डिग्री कॉलेज में उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा। जहां से नजीबाबाद के रामलीला ग्राउंड में पहुंचेंगे। रामलीला ग्राउंड में नजीबाबाद से प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे
बता देें कि आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन डिप्टी सीएम पहुंच रहे हैं। बता दें कि इस बार बिजनौर में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सीएम योगी तीन बार जिले में आ चुके हैं। अखिलेश यादव और जयंत भी जनसभा को संबोधित कर गए। डिप्टी सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एएसपी देहात रामअर्ज ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें