फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस डे पर मेरठ के इस खूबसूरत चर्च में आना चाहता है हर कोई, इस दिन होता है ये चमत्कार

Tue, 25 Dec 2018 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
merry christmas
क्रिसमस डे पर सोमवार सुबह से ही मेरठ के ऐतिहासिक रोमन कैथलिक चर्च पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां साढ़े आठ बजे विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चर्च में माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन भी किए। दुनिया के अलग-अलग देशों के लोग इस चर्च में क्रिसमस का त्यौहार मनाना चाहते हैं और कई देशों से लोग यहां पहुंचते भी हैं। ऐसा माना जाता है कि इस चर्च में लोग जो भी मुराद मांग लेते हैं वह पूरी हो जाती है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
merry christmas
आपको शायद ही मालूम हो कि यह ऐतिहासिक रोमन कैथलिक चर्च को बेगम समरू द्वारा बनवाया गया था। यह ऐतिहासिक चर्च सौहार्द, आस्था और इतिहास का बेजोड़ नमूना है। इस चर्च को ईसाई धर्म के लोग कृपाओं की माता मरियम का तीर्थस्थान मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता मरियम अपने श्रद्धालुओं पर कृपा बरसाती हैं। खास बात यह है कि मां मरियम के दर्शन करने के लिए यहां देश-विदेशों से लोग आते हैं। इस ऐतिहासिक चर्च के कारण ही सरधना का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
merry christmas
ये है चर्च का इतिहास
बेगम समरू के द्वारा बनवाए गए इस चर्च को पोप जॉन 23वें ने 1961 में माइनर बसिलिका का दर्जा दिया था। बताना जरूरी होगा कि ऐतिहासिक और भव्य गिरिजाघरों को ही यह दर्जा प्राप्त होता है। बड़ी बात यह है कि इस चर्च को बनने में करीब 11 वर्षों का समय लगा था। इस चर्च के निर्माण का कार्य वर्ष 1809 में शुरू हुआ था। इस ऐतिहासिक चर्च के खास दरवाजे पर इमारत के बनने का वर्ष 1822 दशार्या गया है। इस चर्च के निर्माण में कई सौ लोग समेत कलाकार भी लगे थे। यहां हर वर्ष नवंबर माह के दूसरे शनिवार-रविवार को मेले का आयोजन होता है। जबकि 25 दिसंबर को लोग मां मरियम के दर्शन करने आते हैं।

4 of 6
सरधना का ऐतिहासिक चर्च
ऐसा माना जाता है कि सरधना के ऐतिहासिक चर्च में लगी कृपाओं की माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर फरियादियों की मुराद पूरी करती हैं। मान्यता है कि क्रिसमस के दिन माता मरियम की इस चमत्कारी तस्वीर के सामने खड़े होकर यदि सच्चे मन से प्रार्थना की जाए तो माता मरियम जरूर फरियादी की सुनती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
merry christmas
ऐतिहासिक चर्च में हर वर्ष होते हैं ये खास आयोजन
1. प्रतिवर्ष नवंबर के दूसरे शनिवार और रविवार को यहां कृपाओं की माता का महोत्सव होता है। 
2. क्रिसमस-डे पर चर्च में भव्य मेले का आयोजन होता है। 
3. क्रिसमस-डे के दिन यहां अन्य प्रदेशों से लोग चर्च देखने आते हैं।
4. नवंबर और दिसंबर में प्रत्येक रविवार को विशेष प्रार्थनाएं होती है।
5. ईस्टर और गुड फ्राइडे पर भी चर्च में विशेष प्रार्थना कराई जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
merry christmas
यही कारण है कि इस चर्च की मान्यता दूर दूर तक है। क्रिसमस के दिन यहां पूरे सप्ताह चकाचौंध रहती है।चर्च की खूबसूरत छटा देखते ही बनती है। लोग यहां दिन भर प्रार्थना और माता मरियम की तस्वीर की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें