फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
जे०एम०सी० ग्रुप ऑफ हॉस्पिटलस के वार्षिकोत्सव में सम्मानित करते हुए फोटो संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। जेएमसी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट पेपला का वार्षिकोत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगमंच का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार मीना, वाइस चेयरमैन मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी और विशिष्ट अतिथि यशवीर सिंह यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह के दौरान पूर्व में उत्तीर्ण व वर्तमान सत्र के टॉपर ऑफ द ईयर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नारी की महत्ता पर आधारित प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया। नर्सिंग व पैरामेडिकल के छात्रों ने नाटक, सरस्वती वंदना, डांस और रैंप वॉक आदि रोचक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में संस्था की प्रधानाचार्य रजनी रानी, नीमा चौरसिया, पैरामेडिकल टीचिंग स्टाफ अमित जैनवाल, अजय, पलक, नर्सिंग स्टाफ नेहा पिलानिया, संजना, रीतू राठी, अनू, मीनू कुमारी, विशाल त्यागी तथा नान टीचिंग स्टाफ शिवम त्यागी, आशीष कुमार, रोहित को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के चेयरमैन डाॅ. आशीष जैन, डायरेक्टर डाॅ. प्रिया जैन, फाउंडर डाॅ. मीरा जैन, वाइस चेयरमैन डॉ. अभिनव जैन तथा रजिस्ट्रार डाॅ. राहुल शुक्लानिया उपस्थित रहे। डाॅ.आशीष जैन व डाॅ. प्रिया जैन ने सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें