रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव वाइब्रेंट इंडिया का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव वाइब्रेंट इंडिया धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन रोहित चौधरी, स्कूल कोऑर्डिनेटर वंशिका चौधरी, प्रधानाचार्य अमित कोहली, उपप्रधानाचार्य पंकज सिंघल ने मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर अमित कुमार का स्वागत करके किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक खेल उपलब्धियों का विवरण दिया। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत गायन, भाषण और नाटिका का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शकी-शैकी डांस, ड्रीमर्स ग्रुप डांस और शिव तांडव ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विद्यालय के राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर चमके खेल सितारों पर आधारित स्किट कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि ने बच्चों के शैक्षिक कला और सांस्कृतिक प्रदर्शन की सराहना की। जीवंत भारत की थीम को साकार करते हुए भारत की कला, संस्कृति और एकता का संदेश विद्यार्थियों ने दिया। इस दौरान अंकुर सिवाच, गुलबीर सिंह, वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा, बीना शर्मा, रितु नायर, सिद्धार्थ, अनिरुद्ध, हरमिंदर बत्रा, रितिका, खुशबू, सोनम, अनुपमा, विवेक, शिवानी, श्वेता चौधरी आदि मौजूद रहे।