फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को पीटा, दांत टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नमाज पढ़कर घर लौट रह युवक को तीन लोगों ने पकड़ लिया।आरोप है कि आरोपी पिटाई करके भाग गए। पीड़ित का एक दांत भी टूट गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि देहली गेट पर मारपीट की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पूर्वा इलाही बख्श जाटवगेट निवासी मोहम्मद मुदस्सिर के अनुसार उनकी एकता मार्केट में टैक्सटाइल फैक्टरी है। बृहस्पतिवार शाम वह मस्जिद से नमाज पढ़कर घर आ रहा था। रास्ते में वह पकौड़ी खाने लगा। इसी दौरान इसरार, शावेज और सिराज आए और उससे मारपीट कर दी। उसे बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसे गंभीर चोट आई जिसमें उसके दो दांत भी टूट गए। शोर मचाने पर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मुदस्सिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देहली गेट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें