फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षा चौपाल में मेधावी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
बस्तोरा नारंग में आयोजित शिक्षक चौपाल में सम्मानित छात्र एवं शिक्षक स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गांव बस्तोरा नारंग स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। चयनित छात्रों को मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इसमें डीबीटी, सर्व शिक्षा अभियान, निपुण भारत मिशन, दीक्षा कार्यक्रम, मिड-डे मील, कायाकल्प योजना और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए सहयोग करें। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने विद्यालय में शिक्षा संबंधी योजनाओं को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अतीक अहमद, अजय, अजय शर्मा, चंद्रपाल, सुधीर, संजय मलिक, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री कुंदन सिंह, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार व मंत्री सतपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें