फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृष्ण महानाम यज्ञ-कीर्तन में अध्यक्ष, ने की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
कृष्ण महा नामयज्ञ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के वार्ड 12 स्थित बी ब्लॉक के दुर्गा माता मंदिर में चल रहे कृष्ण महानाम यज्ञ-कीर्तन में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों व स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभासद, भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
अध्यक्ष सुधा खटीक ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों व कीर्तन में भाग लेते हुए प्रभु का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने नगरवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

यज्ञ-कीर्तन के उपरांत आयोजित भंडारे में भी अध्यक्ष ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को भी उनसे जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

सभासदों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। आयोजक कमेटी की निकांत बाला ने बताया कि कृष्ण महानाम यज्ञ-कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

कृष्ण महा नामयज्ञ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें