संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सामाजिक सेवा निर्माण श्रमिक फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बच्चों से परिवार, गांव, समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यदि किसी छात्र को पढ़ाई में आर्थिक परेशानी आती है तो संगठन हर संभव सहयोग करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों को बाल श्रम न कराने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी देवदास गौतम, ज्ञानेंद्र वर्मा, डॉ. देवेंद्र गौतम, युवा मोहित जाटव, जिला पंचायत सदस्य मितिन मौजूद रहे।