फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रिकेट मैदान बनवाने के लिए अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सरूरपुर। अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देते कस्बा निवासी। स्वयं
विज्ञापन
खिवाई में प्रस्तावित क्रिकेट मिनी स्टेडियम का निर्माण अब तक शुरू नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में प्रस्तावित क्रिकेट मिनी स्टेडियम का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। बोर्ड की बैठक में बजट स्वीकृत न होने के चलते यह योजना फाइलों में ही सिमटकर रह गई है। स्टेडियम न बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं में भारी नाराजगी है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
सलमान, आदिल, शाहरुख खान, अमजद, सभासद बागेजहां और गुलसनवर ने बताया कि कस्बा खिवाई में बड़ी संख्या में युवा खेलों से जुड़े हैं लेकिन अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए कोई समुचित खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। क्रिकेट मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव लंबे समय से चर्चा में था। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी लेकिन बजट पास न होने के कारण योजना पर अमल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने नगर के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि नगर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जल्द से जल्द खेल का मैदान अथवा क्रिकेट मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। लोगों ने कहा कि खेल मैदान के अभाव में बच्चों और युवाओं को सड़कों व खाली स्थानों पर अभ्यास करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अधिशासी अधिकारी हरि नारायण का कहना है कि मामले पर विचार कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें