फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बार एसोसिएशन के पुस्तकालय मंत्री एवं अधिवक्ता के साथ बीते शनिवार को उपनिरीक्षक व सिपाही द्वारा की गई अभद्रता व मारपीट को लेकर में रोष बना हुआ है। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


टाउन हाल रोड निवासी अधिवक्ता एवं सरधना बार एसोसिएशन के पुस्तकालय मंत्री डाॅ. रविंद्र सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर पर बैठे थे। गली में कुछ युवकों में विवाद के दौरान कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात कई उपनिरीक्षक और सिपाहियों ने अधिवक्ता रविंद्र सिंह के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। पुलिस की तरफ से की गई अभद्रता का सारा मामला सीसीटीवी में कैद है।
बीते शनिवार को अधिवक्ता ने मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा के साथ एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी दरोगा व सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को सरधना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर बार एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रात में मेडिकल कराकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें