फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेयरी संचालकों के खिलाफ तहसीलदार को दिया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
सरधना। कालंद रोड नई बस्ती में डेरी संचालकों के गोबर बहाने के विरोध के बाद सफाई करते नगर पालिका 
विज्ञापन
नगर पालिका का सफाई अमला मौके पर पहुंचा और सफाई कार्य शुरू किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला कालंद रोड नई बस्ती में कुछ डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाने के चलते लोग इतने परेशान हो गए कि उन्होंने अपने घरों के बाहर रास्ते में गंदगी होने की वजह से मकान बेचने के लिए मजबूर होने के पोस्टर लगा दिए। शिकायत किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी सरधना पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। वहीं, नगर पालिका के अधिकारी और सफाई अमला मौके पर पहुंचा और सफाई कार्य शुरू कर दिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील और नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अवैध डेयरी संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने और बुलडोजर चलाने आदि कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 दिसंबर से तहसील में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला कालंद रोड नई बस्ती में लगभग 10-15 डेयरी संचालित हैं। इनमें करीब 2000 पशु हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अधिकांश डेयरी संचालक नालियों में गोबर बहा रहे हैं। इससे सड़कों पर जलभराव के कारण गंदगी फैली हुई है। नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन शिकायत किए जाने पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे परेशान होकर उन्होंने मकानों पर पोस्टर लगा दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मास्टर अब्दुल अजीज, जिलाध्यक्ष बुद्ध प्रकाश भगत, मोहन देव, शाहनवाज चौधरी, सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि जल्द ही डेयरी संचालकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बायो इलेक्ट्रीसिटी बनाने वाली कंपनियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

सरधना। कालंद रोड नई बस्ती में डेरी संचालकों के गोबर बहाने के विरोध के बाद सफाई करते नगर पालिका 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें