फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैंगस्टर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना पुलिस ने गैंगस्टर गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बदरुद्दीन नानू निवासी रोहिण त्यागी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सरूरपुर सहित जनपद के अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लूट, चोरी और मारपीट समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि रोहिण त्यागी एक गिरोह का सदस्य है। इस गिरोह में 10 से अधिक सदस्य शामिल हैं। गिरोह के सदस्यों पर अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लूट, चोरी, मारपीट समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरूरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव से बाहर जाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अंतरजनपदीय गिरोह का सदस्य होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने के साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के संबंध में भी पूछताछ की। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें