फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांगों के लिए राजनीतिक समावेशन बढ़ाने पर बैठक

विज्ञापन
जनसहभागिता फाउण्डेशन ट्रस्ट की बैठक। (स्त्रोत ट्रस्ट) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। दिव्यांगों के लिए राजनीतिक समावेशन बढ़ाने के लिए जनसहभागिता फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अटौरा सड़क बैठक आयोजित हुई। संचालन डॉ. आसिफ सैफी व अध्यक्षता अधिवक्ता सतीश ने की।
विज्ञापन

बैठक में दिव्यांगों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के विकल्प और कानूनी प्रावधान पर चर्चा की गईं। एम. बिलाल मंसूरी ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में दिव्यांगों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की बात कही गई है, लेकिन उनके लिए आरक्षण या नामित करने का प्रावधान नहीं है। राजनीतिक आरक्षण देना समाज में समावेशन का आधार बन सकता है। नगर निकाय और राज्यसभा में नामित करने का प्रावधान है लेकिन सरकार ने अभी तक किसी भी दिव्यांग को नामित नहीं किया। उन्होंने नीति संक्षिप्त तैयार कर नामित करने और आरक्षण देने की मांग की। बैठक में मौलाना फुरकान रहमानी, परवेज सैफी, दिलशाद कुरैशी, अराफात अंसारी, मिर्जा मिन्हाजुद्दीन, उस्मान, डॉ. आसिफ, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें