फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मार्च में हापुड़ में होगी राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। अंडर-19 यूथ पुरुष और महिला बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन हापुड़ में किया जा रहा है। टूर्नामेंट में मेरठ समेत सभी मंडलों की टीम प्रतिभाग करेंगी। इसे लेकर मेरठ बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता एक व दो अप्रैल को और महिला वर्ग की प्रतियोगिता चार व पांच अप्रैल को होगी। प्रतियोगिता में मेरठ समेत सभी मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। मेरठ मंडल की टीम के लिए ट्रायल प्रक्रिया होली के बाद शुरू की जाएगी। इसे लेकर हापुड़ बॉक्सिंग एसोसिएशन को भी तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता मेरठ और हापुड़ के लिए खास होगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को नई पहचान मिलेगी। इससे जिले का भी नाम रोशन होगा। हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्यागी और यहां मेरठ में भी एसोसिएशन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें