संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव कमरुद्दीननगर मढ़ियाई में रिक्त सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के चयन के लिए 8 अप्रैल को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक प्राथमिक विद्यालय मढ़ियाई कला परिसर में दोपहर 1:00 बजे होगी।
खंड विकास अधिकारी सरधना सुनित भाटी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बैठक का आयोजन नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए तथा गांव में मुनादी कराकर अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक की निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया के लिए सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक विकास अधिकारी (आरडी) संजीव गिरि, ग्राम विकास अधिकारी प्रवेश शर्मा व अरुण सैनी और ग्राम पंचायत अधिकारी विजय बालियान की डयूटी लगाई गई है। उपजिलाधिकारी सरधना को भी सूचना भेज दी गई है। थाना प्रभारी सरधना को बैठक के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।