फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संपूर्ण समाधान दिवस में 62 शिकायतें दर्ज, मौके पर 4 का निस्तारण

विज्ञापन
सरधना। संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। तहसील सरधना में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें दर्ज आईं। इनमें से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण हो सका। केवल एडीएम और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जनसुनवाई की गई।
विज्ञापन


समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम भूमि अध्याप्ति नवीन चंद्र ने की। नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, राहुल सिंह और राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, विद्युत, सिंचाई, चिकित्सा और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि विवाद और पैमाइश से संबंधित मामले, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियां, बिजली बिलों की गड़बड़ी, जलनिकासी और नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, ग्राम पंचायत स्तर पर अनियमितताएं, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना शामिल रही। एडीएम ने कहा कि सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें