फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी और चंद्रशेखर के बीच हुई 'सीक्रेट' मुलाकात, मीडिया से बनाई दूरी

Tue, 18 Sep 2018 07:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने मंगलवार को समर्थकों के साथ जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच बंद कमरे में वार्ता हुई। उनके बीच किस मामले पर बातचीत हुई, इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया। 

विज्ञापन


भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर मंगलवार की शाम करीब 4.35 बजे समर्थकों के साथ जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। कमरे से बाहर निकले चंद्रशेखर को मौलाना मदनी उनकी कार तक छोड़कर आए। इस दौरान चंद्रशेखर मीडिया से बचते रहे। हालांकि वह कुछ सेकेंड के लिए मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि शोषित, वंचित और कमजोर तबके के लोग एक साथ हैं। मौलाना मदनी से मुलाकात पर चंद्रशेखर ने कहा कि वे केवल यहां मुलाकात करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं, जबकि मौलाना अरशद मदनी से जब चंद्रशेखर से वार्ता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं कोई सियासी आदमी नहीं हूं। वो मुझसे मिलने आए थे और मुलाकात करके चले गए। मेरी चंद्रशेखर से किसी मुद्दे पर बात नहीं हुई है। चंद्रशेखर की मौलाना मदनी से मुलाकात को लेकर खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पूरी तरह चौकन्ना रहे। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया, दीपक बौद्ध, मुफ्ती अहमद गौड़, सुशील जायसवाल, अजय गांधी, तौफीक जग्गी, विनय रतन, वी. नौटिहाल, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड महक सिंह, मौलाना असदुल्लाह अजमेरी, सुमित सम्राट एड., बालक राम, जावेद, असलम, मौलाना कमर इलाही, डा. वली मोहम्मद, सलमान चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जेएनयू की छात्र राजनीति से देश भर में चर्चित हुए छात्र नेता उमर खालिद ने रविवार की रात छुटमलपुर पहुंचकर चंद्रशेखर से भेंट की। इस दौरान उनके साथ 20 से ज्यादा छात्र मौजूद रहे। करीब पौना घंटा तक चंद्रशेखर से बात करने के बाद रात में ही उमर खालिद दिल्ली के लिए निकल गए।

रविवार रात पौने 11 बजे जेएनयू की छात्र राजनीति से सुर्खियों में आए छात्र नेता उमर खालिद अपने बीस से ज्यादा साथियों के साथ चंद्रशेखर से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों युवाओं ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे के गले मिल कर अपनत्व जताया। साथ ही दोनों ने सेल्फी भी ली। उन्होंने चंद्रशेखर को रिहाई के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जेएनयू में हुए छात्र संघ चुनाव में वामपंथी पैनल की जीत पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। पौना घंटा तक चंद्रशेखर के आवास पर रुके उमर खालिद ने आधा घंटा तक उनसे एकांत में बातें की।

इसके बाद वे करीब साढे़ 11 बजे अपने साथियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रात दस बजे ही बसपा सरकार में काबीना मंत्री रहे दद्दू सिंह ने भी हरिजन कालोनी पहुंच चंद्रशेखर से मुलाकात की।  

सोमवार की दुपहर हरियाणा कैडर के पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी ने भी छुटमलपुर पहुंचकर चंद्रशेखर से भेंट की। आधा घंटा तक रुके दारापुरी ने चंद्रशेखर के साथ उसके संगठन और दूसरे मुद्दों पर बातचीत की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें