फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की सोनाक्षी का यूपी टीम में चयन, सेपक टकरा चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। मेरठ की होनहार खिलाड़ी सोनाक्षी गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश की सब जूनियर सेपक टकरा टीम में हुआ है। वह 22 से 28 मार्च तक रांची झारखंड में आयोजित होने वाली 28वीं सब जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सोनाक्षी गुप्ता माना इंटर कॉलेज मेरठ की कक्षा चार की छात्रा हैं। कम उम्र में इस उपलब्धि को हासिल कर उन्होंने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे मेरठ का नाम रोशन किया है।इसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश टीम का प्रस्थान बरेली से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सेपक टकरा संघ के महासचिव सुमिल सिरिया, कोच राम कुमार, मीना रानी, तान सेन, मेरठ के सचिव अरुण गुप्ता, सुमन सिंह व खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा खेल सामग्री भी वितरित की। सोनाक्षी के चयन से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें