ये हैं मेरठ के प्रमुख उद्योग
खेल एवं कृषि उपकरण, चीनी मिलें, मीटेक्स प्लांट, टेक्सटाइल, ट्रांसफार्मर उद्योग, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, कलपुर्जे, सीमेंट उद्योग, फूड एंड बेवरेज, फूड प्रोसेसिंग, स्टील इंडस्ट्री, प्रकाशन उद्योग, रबर कारोबार, कालीन, हैंडलूम, फिटनेस उपकरण, केमिकल प्लांट, सर्जिकल आयटम, दवा और फर्टिलाइजर्स इंडस्ट्री, कागज, कैंची उद्योग, चमड़ा उद्योग, आसव व रसायन, बैंडबाजा, वाद्य यंत्र उद्योग, सराफा कारोबार, वाहन रिपेयरिंग व मोती उद्योग प्रमुख हैं।
बातचीत
मेरठ में उद्योग हैं और लोगों में काम करने का जज्बा भी। हालांकि सरकारी मशीनरी की ओर से उद्योगों के लिए प्रयास नहीं हो रहे हैं। सरकार औद्योगिक क्षेत्रों का विकास कराए, सुविधाएं दे तो मेरठ का लघु उद्योग देश में नंबर एक पर आ सकता है।
- पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए
उद्यमी को अपने बलबूते ही उद्योग संचालन के लिए जूझना पड़ता है। सरकार कर्ज के बजाय सुविधाओं और सुगम संचालन का वातावरण दे तो मेरठ का उद्योग और तरक्की कर सकता है।
- अनुराग अग्रवाल, अध्यक्ष आईआईए मेरठ चैप्टर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/